चंद्रशेखर चौहान पत्नी चिन्ता देवी के घर में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, February 10, 2025

चंद्रशेखर चौहान पत्नी चिन्ता देवी के घर में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख

चंद्रशेखर चौहान पत्नी चिन्ता देवी के घर में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख









चकिया। सैदुपुर शहाबगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत खोजापुर में घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। 




वही फैल रही आग को देखते हुए ग्रामीण दौड़ पड़े और समरसेबल चलाकर आग पर काबू पाया गया।


 अज्ञात कारणों से आग लग गई। किसीवश आग लगने की संभावना जतायी जा रही है।




खोजापुर गांव निवासी चंद्रशेखर चौहान के यहां सोमवार के दिन मध्यान के समय बगल के पशुओं को चारा डाल रहे थे। उसी वक्त लगभग तीन बजे दिन में करकटनुमा मकान में आग लग गई। 



अभी वह संभल पाते कि इससे पहले आग फैल गई। हवा तेज चलने के कारण आग की ऊंची ऊंची लपटें निकलने लगी।


 फैल रही आग को देखते हुये आस पास के ग्रामीण दौड़ पड़े। आग बुझाने का प्रयास किया। इससे पहजले घरेलू सामान जलकर राख हो गया।





 कपड़े, गद्दा, रजाई, मक्का, गेहूं, चारपाई के साथ अन्य सामान जल गया। चन्द्रशेखर चौहान ने बताया कि घर में पच्चीस हजार की नगदी रखी थी वह भी जल गयी। दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।


 अज्ञात कारणों से लगी आग को समरसेबल चलाकर आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी। 





मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान गुड़िया देवी ने तहसील प्रशासन को सूचना देते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने का मांग किया है। 




बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर चौहान के नुकसान के लिए मदद करने की अपील की जा रही है, ताकि वह सही तरीके से जीवन यापन कर सकें। और आग से बड़ा नुकसान हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad