प्राथमिक विद्यालय मरवटिया में "गर्ल आइकॉन" प्रोग्राम का आयोजन
नौगढ़, चंदौली। प्राथमिक विद्यालय मरवटिया में "गर्ल आइकॉन" प्रोग्राम का आयोजन मिलान फाउंडेशन संस्था द्वारा भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। यह आयोजन महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण एवं उनके आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने किशोरियों की शिक्षा और अधिकारों पर जोर देते हुए कहा,कि"महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं। उन्हें सशक्त करना समाज को मजबूत करना है। लड़कियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता का मौका देकर हम बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।" मिलान फाउंडेशन के इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों और महिलाओं को जागरूक करना, उनके अधिकारों की जानकारी देना और उन्हें समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में आत्मनिर्भरता, शिक्षा और लैंगिक समानता के महत्व पर चर्चा की गई।
महिला सशक्तिकरण पर जोर: महिलाओं को रोजगार, शिक्षा, और स्वास्थ्य सेवाओं में प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल। लड़कियों की शिक्षा: लड़कियों को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई। सामाजिक बदलाव: समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया।
इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों, बच्चों और विभिन्न समाजसेवी संगठनों की भागीदारी रही, साथ ही गर्ल्स आइकॉन के बच्चियो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें महिला सशक्तिकरण से जुड़े गीत और नाटक प्रमुख आकर्षण रहे। मिलान फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा "गर्ल आइकॉन प्रोग्राम का उद्देश्य केवल चर्चा करना नहीं है, बल्कि लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाना है।" कार्यक्रम का समापन अतिथियों और प्रतिभागियों को सम्मानित कर किया गया। यह आयोजन समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने और उनकी भूमिका को मान्यता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। कार्यक्रम की संचालन गर्ल्स आइकॉन करिश्मा यादव ने किया।



No comments:
Post a Comment