जिला अधिकारी द्वारा मिशन शक्ति 5 में शासकीय हित में उत्कृष्ट कार्य हेतु सारिका दुबे को सम्मानित किया गया
चंदौली- आज दिनांक 6.12.2024 को मिशन शक्ति फेस 5 "हक की बात जिलाधिकारी के साथ" कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कलेक्टर सभागार चंदौली में किया गया।
उक्त कार्यक्रम मे सारिका दुबे को समाज तथा शासकीय हित मे श्रेष्ठ तथा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए CDO चंदौली, सचिव जिला विधिक प्राधिकरण तथा जॉइंट मजिस्ट्रेट द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पोक्सो एक्ट, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा,कन्या सुमंगला योजना, महिला का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज प्रथा आदि से संबंधित पांच प्रकरण प्राप्त हुए।
जिसे श्री सुरेंद्र श्रीवास्तव,मुख्य विकास अधिकारी श्री विकास वर्मा, माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,सुश्री हर्षिका सिंह, उप जिलाधिकारी/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर द्वारा उनकी समस्याओं को सुना गया एवं आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
डेडिकेट फोन नंबर पर कोई कॉल प्राप्त नहीं होने के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद में अधिक से अधिक जन जागरूकता कार्यक्रम कराया जाए जिसमें आम जनमानस पर जागरूक हो सके।
साथ ही महिला कल्याण विभाग बेसिकशिक्षा अधिकारी बालवीर बाल विकास पुष्टाहार स्वास्थ्य विभाग माध्यमिक शिक्षा विभाग गृह विज्ञान शिक्षक संगठन संस्था शाहनवाज सेवा संसाधन एवं महिला विकास संस्थान श्रीमती बिंदु सिंह ग्रामीण संस्थान बसौली नौगढ़ सुश्री सारिका दुबे, खुशी की उड़ान चंदौली के द्वारा महिलाओं गांव के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जाने हेतु प्रशस्ति पत्र मोमेंटो एवं वस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं बाल विवाह मुक्त अभियान हेतु समाज कल्याण अधिकारी/ कर्मचारियों को मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा शपथ दिलाया गया।
श्री प्रभात कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विकास अधिकारी श्री राजेश राज,क्षेत्राधिकार श्री प्रकाश, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती जया त्रिपाठी,जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री कृष्ण वर्मा, संरक्षण अधिकारी सब सेंटर चंदौली एवं इंद्रजीत सिंह जिला चाइल्ड लाइन चंदौली समिति उपस्थित रही।




No comments:
Post a Comment