खुशी की उड़ान संस्था ने विश्व धनु संक्रांति और मार्गशीर्ष पूर्णिमा अवसर पर 105 महिलाओं को बांटे नवीन वस्त्र। - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, December 17, 2024

खुशी की उड़ान संस्था ने विश्व धनु संक्रांति और मार्गशीर्ष पूर्णिमा अवसर पर 105 महिलाओं को बांटे नवीन वस्त्र।

खुशी की उड़ान संस्था ने विश्व धनु संक्रांति और मार्गशीर्ष पूर्णिमा अवसर पर 105 महिलाओं को बांटे नवीन वस्त्र।







जरूरतमंदों में खुशियां बाँट रही है खुशी की उड़ान संस्था।








जौनपुर - सभी जीव का हर संभव सहयोग हो सब खुशहाल जीवन जियें इसी ध्येय पे संस्था विगत 5 वर्षों से वाराणसी व चंदौली में काम करते हुए अब प्रख्यात शहर जौनपुर में भी सेवा शुरू कर दी है।









खुशी की उड़ान संस्था द्वारा विश्व धनु संक्रांति दिवस पर जौनपुर स्थित मड़ियाहूँ तहसील के बड़ेरी बाजार में प्रसिद्ध स्कूल मां शारदा बाल विद्या मंदिर के प्रांगण में वस्त्र वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे वृद्ध, जरूरतमंद, दिव्यांग, विधवा तथा तलाकशुदा महिलाओं को साथ में कन्यादान स्वरूप गरीब बच्चियों के विवाह के लिए लहंगा व साड़ी देकर अपनी तरफ से सदैव सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की आयोजन संस्था के जौनपुर जिला प्रमुख ईं महेश दुबे जी द्वारा किया गया।




संस्था दिव्यांगों और महिलाओं के लिए सदैव कार्य करती रही है और समय-समय पर उनका यथासंभव सहयोग भी करती है।




इस मौके पर अन्य संस्थाओं ने भी प्रतिभाग किया तथा खुशी के उड़ान के इस पहल की प्रसंशा की तथा इस कार्य को प्रेरक बताते हुए कहा की हम भी प्रयास करेंगे जरूरत मंदों की यथासंभव सहयोग करने की।




वही विद्यालय के प्रबंधक श्री पीयूष द्विवेदी जी ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक महेश दुबे जी के प्रयास का सराहना किया की उन्होंने इस संस्था के माध्यम से सेवा का लाभ यहाँ के जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया।




इस मौके में ग्राम पंचायत के प्रधान श्री संतोष गौतम जी व क्षेत्र के वरिष्ठ श्री छोटेलाल शास्त्री जी, रमाकांत दुबे जी, प्रेम प्रकाश, रंजय यादव (अध्यापक) उद्योगपति श्री संजय जायसवाल जी साहित कई लोग मुख्य रूप से उपस्तिथ रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad