थाना साइबर क्राइम चन्दौली थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा आवेदक का फ्राड धनराशि - 10000/- रुपये वापस कराया गया - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, December 18, 2024

थाना साइबर क्राइम चन्दौली थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा आवेदक का फ्राड धनराशि - 10000/- रुपये वापस कराया गया

थाना साइबर क्राइम चन्दौली थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा आवेदक का फ्राड धनराशि - 10000/- रुपये वापस कराया गया







पुलिस अधीक्षक चन्दौली, श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह व पुलिस उपाधीक्षक राजीव सिसोदिया के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम गगन राज सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही के चलते आवेदक के साथ हुए साइबर फ्राड़ के 10,000/- रूपये वापस कराये गये।


घटना का विवरण दिनाँक 17.11.2024 को आवेदक कल्याण सिंह निवासी-करनौल थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली द्वारा थाना साइबर क्राइम चन्दौली पर तहरीर दी गयी कि उनके परिवार के एक सदस्य द्वारा अश्लील पोर्न वीडियों देखा गया की धमकी देकर व खुद को पुलिस अधिकारी (फर्जी) बताकर फ्राड तरीके से क्यूआरकोड के माध्यम से 10,000/- रुपये का आनलाइन पेमेन्ट करा लिया गया था।  

        प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम जनपद चन्दौली द्वारा आनलाइन साइबर कम्पलेन कराकर तत्काल पैसे को होल्ड कराया गया जिसे आज दिनांक 18.12.2024 को आवेदक के खाते में सम्पूर्ण धनराशि 10000/- रुपये वापस करा दी गयी। आवेदक कल्याण सिंह उपरोक्त द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली,अपर पुलिस अधीक्षक महोदय,पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम एंव प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम एवं साइबर क्राइम टीम जनपद चन्दौली का आभार व्यक्त किया।


नाम पता आवेदक

आवेदक कल्याण सिंह निवासी-करनौल थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली 


वापस करायी गयी धनराशि का विवरण

वापस करायी गयी धनराशि रुपया – 10,000/-  


बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

नि0 गगन राज सिंह (प्र0नि0 साइबर क्राइम)
हे0 का0 पवन कुमार यादव 
का0 मनोज चौहान
का0 मो0 नौशाद
का0 राहुल सिंह
राहुल यादव

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad