धीना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 03 राशि गोवंशो को तस्करी कर वध हेतु ले जाते समय बरामदगी के साथ 02 शातिर तस्करों को किया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, December 30, 2024

धीना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 03 राशि गोवंशो को तस्करी कर वध हेतु ले जाते समय बरामदगी के साथ 02 शातिर तस्करों को किया गिरफ्तार

चकिया ( मीडिया टाइम्स )। चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार 



जनपद मे शराब व गौ-तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव थाना धीना के कुशल नेतृत्व मे थाना धीना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 29.12.2024 को उ0नि0 तरूण कुमार कश्यप चौकी प्रभारी महुजी मय हमराह के साथ चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति द्वारा गाय व बछड़ो को मारते-पीटते हुए वध हेतु कुशहाँ होते हुए बिहार ले जाते रहे है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना धीना पुलिस टीम द्वारा प्राइमरी स्कूल कुशहाँ के पास से कुल 03 राशि गोवंश ( 01 राशि गाय  व 02 राशि बछड़ा ) व 02 नाजायज चाकू की  बरामदगी करते हुए  02 शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 111/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनिमय व 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 


बरामदगी का विवरण-

1.  03 राशि गोवंश ( 01 गाय व 02 बछड़ा )

2.  02 नाजायज चाकू  


बरामदगी मे पुलिस टीम का विवरण

1. उ0नि0- तरूण कुमार कश्यप थाना धीना चन्दौली। 

2. हे.का. मुकेश निषाद थाना धीना चन्दौली।

3. हे0का0 सुरेन्द्र थाना धीना जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad