सकलडीहा की एंटीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं/छात्राओं को अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने वाले 01 शोहदे को किया गया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, December 19, 2024

सकलडीहा की एंटीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं/छात्राओं को अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने वाले 01 शोहदे को किया गया गिरफ्तार

चकिया ( मीडिया टाइम्स )। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लाग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस 

अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पर नियुक्त एंटीरोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के क्रम में क्षेत्र भ्रमण के दौरान दिनांक 19.12.2024 को अभियुक्त गौरव सागर उर्फ लक्की पुत्र धीरेन्द्र निवासी ग्राम घरचित थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली द्वारा सकलपुर घरचित नहर पुलिया से आने जाने वाली महिलाओं व लड़कियो को देखकर अश्लील हरकत व अश्लील शब्दो का प्रयोग कर रहा था को एंटीरोमियो टीम द्वारा हिरासत मे लिया गया । गिरफ्तारी के आधार पर थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0 209/2024 धारा 296 बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. म0उ0नि0 गुडिया यादव।

2. का0 सौरभ पटेल 

3. म0का0 रानी यादव।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad