इलिया पुलिस टीम द्वारा 01 टाटा गोल्ड मैजिक वाहन से 02 राशि गोवंशीय पशु बरामद करते हुए 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, December 3, 2024

इलिया पुलिस टीम द्वारा 01 टाटा गोल्ड मैजिक वाहन से 02 राशि गोवंशीय पशु बरामद करते हुए 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

चकिया ( मीडिया टाइम्स )। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, व पुलिस 

अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव के आदेशानुसार संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों, अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण, गोवंशो की तस्करी की रोकथाम, वांछित/वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे। 

अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया राजीव सिसोदिया के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना इलिया प्रियंका सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 मनेश शंकर द्विवेदी चौकी प्रभारी कस्बा इलिया द्वारा मय हमराह संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन के चेकिंग के दौरान दिनांक 02.12.2024 को 01 टाटा गोल्ड मैजिक वाहन से क्रूरता पूर्वक लादकर वध हेतु बिहार ले जाये रहे  02 राशि गोवंशीय पशुओ को बरामद करते हुए 01 शातिर गौ-तस्कर को बरियारपुर नहर वहद ग्राम बरियारपुर से गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 111/2024 धारा 11 पशु क्रूरता नि0 अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 

विवरण बरामदगी-

1.एक टाटा गोल्ड मैजिक वाहन नं0  UP65NT 2349 ।

गिरफ्तारी व बरामदगी की पुलिस टीम-

1.थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह थाना इलिया जनपद चन्दौली। 

2.उ0नि0 मनेश शंकर द्विवेदी थाना इलिया जनपद चन्दौली।

3.उ0नि0 सुरेन्द्रनाथ सिंह थाना इलिया जनपद चन्दौली।

 4. हे0का0 दिनेश कुमार द्वितीय थाना इलिया जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad