चकिया ( मीडिया टाइम्स )। वाद संख्या 6123/2024 मा0 न्यायालय उपजिलाधिकारी
मण्डल वाराणसी जनपद चन्दौली तहसील चन्दौली योगेन्द्र नरायण सिंह बनाम जीउत बन्धन वगै0 के मध्य गाटा सं0 163 रकबा 1.7850 हे0 व गाटा सं0 152 रकबा 0.2510 हे0 मौजा सिकरी थाना बबुरी जनपद चन्दौली के मध्य मालिकान हक व कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। दोनो पक्ष विवादित भूमि पर अपनी-अपनी दावेदारी करते हुए आपस में मारपीट कर रहे है।
उपरोक्त विवाद के सम्बन्ध में पिलर उखाड़ने व मारपीट करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 83/24 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/352/326ई0/351(2)/117(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत हुआ था उक्त भूमि के कब्जेदारी को लेकर पुनः दिनांक 13.11.2024 को उपरोक्त दोनो पक्षो में विवाद होने के कारण मु0अ0सं0 128/24 धारा 190(2)/191(3)/115(2)/118(1)/351(2)/352 बी0एन0एस0 थाना स्थानीय पर पंजीकृत हुआ। दोनों पक्ष भूमि के कब्जे को लेकर किसी भी समय गम्भीर हत्या जैसा अपराध कारित कर सकते है।
अतःउक्त भूमि गाटा सं0 163 रकबा 1.7850 हे0 व गाटा सं0 152 रकबा 0.2510 हे0 मौजा सिकरी थाना बबुरी जनपद चन्दौली को मा0 न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट तहसील चन्दौली जनपद चन्दौली द्वारा दिनांक 07.12.2024 को कुर्क करने के आदेश पारित किया गया था मा0 न्यायालय से पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में थाना बबुरी पुलिस द्वारा उक्त भूमि को दिनांक 16.12.2024 को कुर्क किया गया।
कुर्की करने वाली टीम का विवरण-
प्र0नि0 बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय थाना बबुरी जनपद चन्दौली।
नि0 अपराध विभूति नारायण राय थाना बबुरी जनपद चन्दौली।
उ0नि0 मधुसूदन राय थाना बबुरी जनपद चन्दौली।
उ0नि0 प्रमोद कुमार शुक्ला थाना बबुरी जनपद चन्दौली।
उ0नि0 मो0 असलम शाह थाना बबुरी जनपद चन्दौली।
हे0का0 अशोक यादव थाना बबुरी जनपद चन्दौली।
लेखपाल माधूरी पाण्डेय तहसील व जनपद चन्दौली।



No comments:
Post a Comment