पंचायती राज मंत्री ने भगवान बुद्ध के प्रतिमा पर पुष्प अर्जित कर सरकार के कई योजनाओं पर किया चर्चा, सत्ता पक्ष के कई नेता रहे मौके पर मौजूद - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, October 6, 2024

पंचायती राज मंत्री ने भगवान बुद्ध के प्रतिमा पर पुष्प अर्जित कर सरकार के कई योजनाओं पर किया चर्चा, सत्ता पक्ष के कई नेता रहे मौके पर मौजूद

 इलिया। प्रदेश में जीरो पॉवर्टी की योजना से गरीबों, वंचितों, शोषितों का विकास किया जाएगा। 










कैबिनेट में यह योजना पास हो चुकी है सर्वे कराकर इसे शीघ्र लागू किया जाएगा। यह बातें सुहेलदेव भारती समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बौद्ध स्थल घुुरहूपुुर में उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।










रिपोर्ट-लोकपति सिंह










  कहा कि देश में रोहिणी आयोग का गठन मोदी जी के नेतृत्व में किया गया है। जिसमें पूरे देश में 27 परसेंट आरक्षण लागू कर पिछड़े, अति पिछड़े वर्ग के लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा। 















महिलाओं के लिए 33% आरक्षण को चुनाव में लागू किया जायेगा। इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने शिक्षित महिलाओं को राजनीति में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। 













कहा कि महिला शिक्षा में ज्योतिबा फूले का महत्वपूर्ण योगदान है। जिसके चलते आज महिलाएं शिक्षित हो रही है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में अधिकार नहीं दिया होता तो कैलाश खरवार चकिया के विधायक तथा ओमप्रकाश राजभर मंत्री नहीं होते। 


















पंचायती राज मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी तथा सीएम योगी जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकारें तत्पर हैं। कहा कि प्रदेश भर में 18 हजार गांव है इन गांव में कही भी सर्वे के दौरान एक भी गरीब के घर में शौचालय छूट गया हो और शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है तो उसकी सूचना हमें दी जाए हम सर्वे करने वाले की भी छुट्टी कर देंगे। 













उन्होंने कहा कि गरीबों को रोजगार के लिए चार दिन पहले कैबिनेट में कानून पास कराए हैं जिसके तहत कक्षा 8 पास गरीब तबके के 21 से 40 वर्ष के लोगों को रोजगार हेतु 5 लाख का कर्ज बैंक से मिलेगा, जिसका ब्याज सरकार भरेगी।







 कहा कि प्रदेश दंगा मुक्त हो गया है,गुंडे माफियाओं को प्रदेश में जगह नहीं रह गई है अगर कहीं दंगे हुए भी होंगे तो वह समाजवादी पार्टी के लोगों ने किया होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग अगर अपने वोट की सुरक्षा कर लेते हैं तो वह अपने मां-बहन की सुरक्षा कर लेंगे। चुनाव में दारू, मुर्गा पर जो अपना वोट बेच देता है वह कभी भी मां बहन की सुरक्षा नहीं कर सकता।










  लगभग तीन घंटा 45 मिनट देर से पहुंचे पंचायती राज मंत्री ने सबसे पहले भगवान बुद्ध के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया मंच तक आते वक्त सभा में उपस्थित जनों ने पुष्प की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं मंच पर उन्हें पंचायती राज विभाग द्वारा बुद्ध की प्रतिमा, गदा, स्मृति चिन्ह, बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।






  इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर, मुन्ना चौहान, राधिका बिंद, वृक्ष बंधु परशुराम सिंह, पतिराम राजभर, संजीत बियार, कन्हैया बियार, मुन्ना चौहान, रमेश यादव, धर्मदेव यादव, डीपीआरओ नीरज सिंहा सहित पंचायती राज विभाग के तमाम अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में पीएससी, सी ओ, चकिया कोतवाल अतुल कुमार प्रजापति, सहित भारी फोर्स मौजूद रही।










 कार्यक्रम की अध्यक्षता अदालत राजभर ने संचालन सालिक यादव ने किया।










No comments:

Post a Comment

Post Top Ad