चन्दौली ( मीडिया टाइम्स )। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद चन्दौली में
सम्बन्धित अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहें अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 केशव प्रसाद सिहं मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मु.अ.सं.-172/2024 धारा 305/331(2) बीएनएस से सम्बन्धित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। बाल अपचारी के कब्जे से एक बोरी में एक परात पीतल, एक लोटा पीतल व एक टीवी सेटअप बाक्स बरामद किया गया। पुलिस अभिरक्षा व बरामदगी के आधार पर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई थाना स्थानीय द्वारा प्रचलित है।
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण- थाना स्थानीय पर वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि ग्राम निदिलपर में चोरों द्वारा घऱ में घुसकर घर के अन्दर रखे पीतल के परात, लोटा व टीवी सेटअप बाक्स आदि घरेलू सामान चोरी करने की घटना घटित की गयी थी। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 172/2024 धारा 305/331(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
बाल अपचारी का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 172/2024 धारा 305/331(2)/317(2) बीएनएस-2023
नोट- अभियुक्त के अन्य अपराध की जानकारी की जा रही है।
पुलिस अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 केशव प्रसाद सिंह -थाना धानापुर जनपद चन्दौली।
2.हे0का0 संजय सोनकर- थाना धानापुर जनपद चन्दौली।



No comments:
Post a Comment