अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मोबाइल चोरी के फरार वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, October 30, 2024

अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मोबाइल चोरी के फरार वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

चकिया ( मीडिया टाइम्स) । 28/29.10.2024 को रात्रि में थाना अलीनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की 

सूचना के आधार पर सहरोई पंचायत भवन के पास से चोरी के मोबाईल बरामद करते हुए दो अभियुक्त 

1. संदीप जायसवाल उर्फ आँचू पुत्र मंगला जायसवाल निवासी जीवनपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली 

2. शिवम जायसवाल उर्फ गोलू पुत्र नन्द लाल जायसवाल निवासी दैहितपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया था। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 291/2024 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण में से एक अभियुक्त संदीप जायसवाल उर्फ आँचू पुत्र मंगला जायसवाल निवासी जीवनपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली शौच करने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसके फरार होने के पश्चात् थाना हाजा पर मु0अ0सं0  292/2024 धारा 261/262 बी.एन.एस. का अभियोग पंजीकृत किया गया था। 

आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में, विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सदर चन्दौली व आशुतोष, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के कुशल पर्यवेक्षण/मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त संदीप जायसवाल उर्फ गोलू पुत्र नन्द लाल जायसवाल निवासी जीवनपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली को सकलडीहा चौराहे थाना अलीनगर जनपद चन्दौली से दिनांक 30.10.2024 समय 06.00 बजे सुबह पुनः गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के आधार पर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 


गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम-

1-निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चन्दौल 

2-निरीक्षक रमेश कुमार यादव निरीक्षक अपराध थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।

3-उ0नि0 राम सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।

4-हे0का0 अनन्तदेव यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad