सामाजिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के कारण जन लेखक संघ के राष्ट्रीय सचिव बनाये गए अरविंद कुमार कौशल
चंदौली। गत रविवार जन लेखक संघ- के बिहार के द्वितीय वार्षिक राज्य सम्मेलन में युवा कवि, गीतकार एवं शिक्षक अरविंद कुमार कौशल को जन लेखक संघ (बहुजन लेखकों का संगठन) की राष्ट्रीय कार्य समिति द्वारा जन लेखक संघ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया।
राज्य कविता पुरस्कार प्राप्त अरविंद कुमार कौशल जनपद चंदौली के विकास खंड शहाबगंज के निवासी हैं और बतौर शिक्षक चकिया में कार्यरत हैं। छात्र जीवन से ही सामाजिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के कारण इनको राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।
पटना के प्राथमिक शिक्षक संघ भवन सभागार में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन जन लेखक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बी एच यू के प्रो० महेश प्रसाद अहिरवार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं जन लेखक संघ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष खेम नेपाली, शिव नारायण सिंघल (राष्ट्रीय अध्यक्ष- जन लेखक संघ, नेपाल), डॉ महेंद्र नारायण पंकज (राष्ट्रीय महासचिव), डॉ रामप्रवेश रजक (कलकत्ता विश्वविद्यालय) डॉ सुनील कुमार प्रियबच्चन(बिहार), उमाकांत भारती (बिहार), डॉ रविन्द्र प्रकाश भारतीय (यू. पी.), डॉ कांति लाल यादव (राजस्थान), डॉ चंद्रभूषण रजक (बिहार), डॉ उत्तिमा केशरी (बिहार), सुमन लता सचान(यू. पी.), सुधांशु कुमार चक्रवर्ती (बिहार), सरदानंद राजली (हरियाणा), मीना रानी
(हरियाणा), विनोद सिल्ला (हरियाणा), डॉ नवीन निकुंज (बिहार), प्रो. अरुण कुमार (बिहार), भवानी प्रसाद पोखेल (नेपाल), डॉ सुरेश अकेला (यू. पी), सुनील हवाई गढ़ (यू. पी.), अंजू दास गीतांजलि (बिहार), रंजू राही (बिहार), नितिशा खलको (झारखंड), बलवंत सिंह मान (हरियाणा) आदि प्रतिनिधि उपस्थित थे।

.jpg)

No comments:
Post a Comment