अवशेष प्रबन्धन तथा जनपद स्तरीय तिलहन मेला/प्रदर्शनी का हुआ आयोजन - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, October 25, 2024

अवशेष प्रबन्धन तथा जनपद स्तरीय तिलहन मेला/प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

 अवशेष प्रबन्धन तथा जनपद स्तरीय तिलहन मेला/प्रदर्शनी का हुआ आयोजन







चंदौली।शुक्रवार को कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली के परिसर में मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम व पराली/फसल अवशेष प्रबन्धन तथा जनपद स्तरीय तिलहन मेला/प्रदर्शनी का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 







मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव द्वारा प्रांगण़ में लगे सभी स्टालों का अवलोकन किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर मेला/प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। 






जिला कृषि अधिकारी द्वारा विभाग की समस्त योजनाओं में उपलब्ध बीजों व मिनीकिट्स के मूल्यों पर वितरण प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 अमित सिंह के द्वारा श्री अन्न व तिलहनी फसलों की खेती के बारे कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गयी।






पशुपालन विभाग के डा0 अजय कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि निःशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालक अपने पशुओं का बीमा कराने तथा पशुओं के हरा चारा के लिये जई बीज वितरण पशुपालन विभाग द्वारा किया जा रहा है।






उप कृषि निदेशक श्री अन्न के उत्पादन, श्री अन्न में पाये जाने वाले पोषक तत्व एवं श्री अन्न की खेती तथा श्रीअन्न से सम्बन्धित मिनीकिट वितरण के सम्बन्ध में किसान भाईयों को जानकारी दिया गया। साथ ही साथ पराली प्रबंधन तथा पराली प्रबन्धन से सम्बन्धित कृषि यंत्रों पर अनुदान एवं अनुदान की व्यवस्था पर के विषय में किसान भाईयों को जानकारी दी गयी। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, औद्यानिकी क्षेत्र विकास कार्यक्रम- सब्जी, मसाला, पाली हाउस, केला की खेती के बढ़ावा हेतु किसानों को 30000 रूपया प्रति हे0 अनुदान देय है, के सम्बन्ध में किसान भाईयों को जानकारी दी गयी।





मुख्य विकास अधिकारी ने सभी किसान भाईयों से अपील की कि आप सभी तिलहनी एवं श्री अन्न की खेती करें। दलहनी फसल- मसूर के मिनीकिट का वितरण 05 कृषकों के मध्य किया गया।






अन्त में भूमि संरक्षण अधिकारी, चन्दौली द्वारा सभी मेले में उपस्थित सभी किसानों, विभिन्न विभागों के स्टाल, विभाग के उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर मेला/ सह प्रदर्शनी के समाप्ति की घोषणा की गयी। 





एफ0पी0ओ0 के निदेशक श्री अजय सिंह, ग्राम- ईमिलिया द्वारा किसानों को प्रमाणित बीज, आधारीय बीज एवं श्रीअन्न उत्पादन तथा एफ0पी0ओ0 के गठन एवं लाभ के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।





No comments:

Post a Comment

Post Top Ad