चकरघट्टा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास मे वांछित 03 अभियुक्तगण किये गये गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, October 18, 2024

चकरघट्टा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास मे वांछित 03 अभियुक्तगण किये गये गिरफ्तार

चकिया ( मीडिया टाइम्स )। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे महोदय द्वारा वांछित















वारन्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद थाना चकरघट्टा












 जनपद चन्दौली मय हमराह  द्वारा मु0अ0सं0 45/2024 धारा 109,118(1),61(2) बी0एन0एस0 थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.नन्दलाल पुत्र स्व0 छविनाथ राम 2.रमावती पत्नी नन्दलाल 3. चन्दा पुत्री नन्दलाल निवासीगण नन्दना थाना रायपुर जनपद सोनभद्र को दिनांक 18.10.2024 को समय 5.30 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम नन्दना थाना रायपुर जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया।










गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ मे बताया गया कि लक्ष्मण पुत्र कमला निवासी बोझ थाना नौगढ जनपद चन्दौली की शादी चन्दा पुत्री नन्दलाल निवासी नन्दना थाना रायपुर सोनभद्र से हुयी थी जो चन्दा को अबैध संबन्ध की आशंका को लेकर मारता पीटता प्रताडित करता था। जिसे मुख्य अभियुक्त विकास पुत्र संतलाल निवासी नन्दना थाना रायपुर जनपद सोनभद्र की मदद से दिनांक 19.07.2024 को लक्ष्मण को जान से मारने की नियत से गले मे चाकू मार कर घायल कर दिया गया था।









घायल लक्ष्मण उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/2024 धारा 109,118(1),61(2) बी0एन0एस0 थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली बनाम 1.नन्दलाल पुत्र स्व0 छविनाथ राम 2.रमावती पत्नी नन्दलाल 3. चन्दा पुत्री नन्दलाल 




4. विकाश पुत्र संतलाल निवासीगण नन्दना थाना रायपुर जनपद सोनभद्र  के विरूद्व अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गयी थी जिसमे विकास पुत्र संतलाल निवासी उपरोक्त पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है अन्य अभियुक्तगण लगभग तीन माह से फरार चल रहे थे।  








गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम का विवरण-

1.थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद थाना चकरघट्टा चन्दौली।

2.उ0नि0 संतोष कुमार थाना चकरघट्टा चन्दौली।

3.का0 रमेश कुमार गौतम थाना चकरघट्टा चन्दौली।

4.म0का0 राखी देवी थाना चकरघट्टा चन्दौली।








No comments:

Post a Comment

Post Top Ad