डीएम कार्यालय मोड़ के पास, पुलिस टीम द्वारा चोरी के गहनों के साथ किया गया 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, September 16, 2024

डीएम कार्यालय मोड़ के पास, पुलिस टीम द्वारा चोरी के गहनों के साथ किया गया 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार

 चन्दौली पुलिस टीम द्वारा चोरी के गहनों के साथ किया गया 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार





चोरी किये गये  आभूषणों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 63 हजार रू0 है, जिसको पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया











 




चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्ह के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) चन्दौली विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली 









चन्दौली गगन राज के नेतृत्व में चन्दौली जीटी रोड डीएम कार्यालय मोड़ के पास से  मु0अ0सं0 225/2024 धारा 305/331(4) बीएनएस से सम्बन्धित (02  अंगुठी व 01 चैन) को बरामद करते हुए 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना चन्दौली पर  मु0अ0सं0 225/2024 धारा 305/331(4) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।   







पूर्व की घटना-

दिनांक 15.09.2024 को वादी डा0 अंकित त्रिपाठी पुत्र  ओमप्रकाश त्रिपाठी निवासी रमना शिवगंगा कालोनी थाना लंका जिला वाराणसी द्वारा तहरीर दिया गया कि मै वर्तमान समय मे पं० कमलापति त्रिपाठी अस्पताल मे डाक्टर के पद पर नियुक्त हूँ। तथा नहर वाली रोड़ पर प्रहलाद मौर्या के मकान मे किराये पर रह रहा था। दिनांक 3.09.2024 से अवकाश पर था। 











उसी बीच 13.9.24 की रात को हमारे मित्र आकाश वर्मा पुत्र  राधेश्याम वर्मा ग्र0 कमालपुर थाना धानापुर जिला चंदौली व अमृत सिंह पुत्र सुनील सिंह पता ग्राम अमवारी थाना रघुनाथपुर जिला सिवान बिहार मेरे रुम को देखने आये तो रुम का ताला टूटा हुआ था और समान सब बिखरा पड़ा था। मित्रो द्वारा घटना की सूचना मकान मालिक प्रहलाद मौर्या को देने पर मकान मालिक द्वारा 112 नं0 पर सूचना दी गयी। 










जब मै सुबह आया देखा कि कमरे से एक सोने की चैन, दो सोने अंगुठी, एक जोड़ी चाँदी का पायल, एक जोड़ा छररा चाँदी का एवं एक लैपटाप जिसका नं0- DEL LAPTOP-716/BWE/IN5-15/C13-7020U/4GB (8504) चोरी हो गया था। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चन्दौली पर मु0अ0सं0 225/2024 धारा 305/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया प्रचलित है। 









No comments:

Post a Comment

Post Top Ad