पौधों में देवताओं का वास होता है, हमें इनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी उठानी चाहिए-मंत्री संजीव सिंह गौड़ - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, July 21, 2024

पौधों में देवताओं का वास होता है, हमें इनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी उठानी चाहिए-मंत्री संजीव सिंह गौड़

 मंत्री संजीव गोंड बोले- वृक्षों में देवताओं का वास








मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि पौधों में देवताओं का वास होता है, हमें इनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने डीएफओ को  बधाई दी।








नौगढ़, चंदौली।विकास क्षेत्र नौगढ़ में पौधरोपण महाअभियान 2024  का शुभारंभ शनिवार को प्रभारी मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने हरिशंकरी प्रजाति का पौधा लगाकर किया। उन्होंने पौधरोपण से पूर्व पूजा-अर्चना की। 









इस दौरान राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, विधायक कैलाश आचार्य, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने पंचवटी, मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, वृक्ष बंधु परशुराम सिंह ने अशोक का पौधा लगाया।





 काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के अन्तर्गत चकिया रेंज के ढाला रोपावनी के दस हेक्टेयर जमीन पर पौधों का रोपण किया गया। वहीं, इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि पौधों में देवताओं का वास होता है, हमें इनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। पौधे धरती का श्रृंगार होते हैं और इस पर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 64 करोड़ 46 लाख पौधे लगाकर धरती का श्रृंगार किया जा रहा है।




उन्होंने कहा कि पौधों के कारण ही बरसात होती है और जहां बरसात है, वहां भगवान शिव है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पौधा लगाए, वह उसका संरक्षण भी अवश्य करें। बच्चे भी पौधा लगाए तो उसे पानी जरूर दें। 





उन्होंने वन  डीएफओ को बधाई देते हुए कहा कि पीपल, बरगद, पाकड़, जामुन, गूलर के पौधे ट्री गार्ड के साथ लगाए, जिससे उनकी रक्षा हो सके। पेड़ पौधे ही आपदा के दौरान हमारा साथ देते हैं, कोरोना काल में भी लोग बरगद के पेड़ के नीचे लेटा करते थे, जिससे ऑक्सीजन मिल सके। पौधों के साथ प्रेम करें जो लोग पौधों के साथ रहते हैं वह स्वस्थ होते है। 





इसलिए अगर एक पेड़ काटे तो दस पौधे लगाएं। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने एक पेड़ मां के नाम से सभी से पेड़ लगाने की अपील करते हुए कहा कि इस अभियान को पूर्णता तभी मिलेगी जब लगाए जाने वाले पौधे पूरी तरह से सुरक्षित भी रहे। विधायक कैलाश आचार्य ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लेने और जिनके पास जगह जमीन नहीं है वो लोग तुलसी का ही पौधा लगाएं। कार्यक्रम में कभी मनोज द्विवेदी ने काव्य पाठ करते हुए पर्यावरण संबंधी कविताओं से सबका मनमोहन।




 प्राथमिक विद्यालय चकिया की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से अतिथियों को मंत्र मुक्त कर दिया। डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि वन महोत्सव के तहत इस बार चंदौली में 62 लाख पौधे रोपे जाने हैं, जो पूरा महीना चलेगा। 




 इस दौरान एडिशनल एसपी विनय सिंह, डीपीआरओ नीरज सिंहा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी सत्यपाल सिंह, एसडीएम आलोक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी संजय श्रीवास्तव, मकसूद हुसैन, पीके सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad