विकसित भारत संकल्प यात्रा में योजनाओं की दी गई जानकारी - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, December 31, 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा में योजनाओं की दी गई जानकारी

धानापुर  ( मीडिया टाइम्स )। क्षेत्र के आवजापुर गांव में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत योजनाओं का स्टाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

 जिसमें मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने लोगों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार सभी पात्रों को सीधे लाभ पहुंचाना चाहती है जिसके लिए यह यात्रा निकालकर लोगों को जानकारी दी जा रही है ताकि आप लोगों के हक का हिस्सा कोई और नहीं ले पाए। अन्य सरकारों में बिचौलिए ज्यादा सक्रिय थे जिनका अब काम समाप्त कर दिया गया है।

अजाविका मिशन, सावस्थ विभाग, उज्जवला योजना, कृषि विभाग समाज कल्याण, पंचायती राज विभाग द्वारा  संचालित योजनाओं से संबंध स्टाल लगाया गया था। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलवंत सिंह, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार, बुल्लू यादव (प्रधान), विश्वनाथ सिंह, ह्रदय तिवारी, राजेश तिवारी, सत्ते सिंह, राम जी मिस्रा, बिमल सिंह दादा, महेन्द्र बिंद आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad