ब्लॉक मुख्यालय की सीसी रोड मरम्मत कार्य शुरू - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, December 25, 2023

ब्लॉक मुख्यालय की सीसी रोड मरम्मत कार्य शुरू

सकलडीहा ( मीडिया टाइम्स )। ब्लॉक मुख्यायल का सात सौ मीटर लम्बा मार्ग लम्बे समय से जर्जर था। जगह जगह जलभरॉव और गड्ढे के कारण आये दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे थे। 

क्षेत्रीय विधायक पीएन सिंह यादव और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह की पहल पर पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन राजेश कुमार द्वारा निर्माण कराये जाने का आश्वासन दिया था। रविवार से कार्य शुरू होने से लोगों में विकास की उम्मीद जगी है।

शासन की ओर से मुख्य मार्ग से लेकर लिंक मार्ग को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में लम्बे समय से ब्लॉक मुख्यालय की सड़क मरम्मत की मांग स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा था। बीते दिनों ब्लॉक मुख्यालय पर विधायक पीएन यादव ने बीडीसी और प्रधानों की मिटिंग में सड़क निर्माण कार्य शुरू कराये जाने को लेकर ब्लॉक प्रमुख व अधिकारियों से वार्ता किया था।  

रविवार को सुबह से गिट्टी कार्य शुरू होने से लोगों में विकास की उम्मीद जगा है। अवर अभियंता सुदामा यादव ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। दो सप्ताह के अंदर सीसी और पिचिंग कार्य को पूरा करा दिया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad