क़ब्रिस्तान में बन्द आवारा पशु, एक की ठंड से मौत - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, December 29, 2023

क़ब्रिस्तान में बन्द आवारा पशु, एक की ठंड से मौत

चहनियां ( मीडिया टाइम्स )।  क्षेत्र के जुड़ा हरधन गांव आवारा पशुओं द्वारा फसल नुकसान करने पर ग्रामीणों ने पशुओं को इकट्ठा कर कब्रिस्तान में बन्द कर विभागीय अधिकारीयो को सूचना दिया गया। 

सूचना देने के चार दिन बाद भी गौशाला भेजने का कष्ट नही उठाया गया। ठंड से गुरुवार की सुबह एक पशु की मौत हो गयी।

 जुड़ा हरधन गांव में विगत चार दिन पूर्व आवारा पशुओं का झुंड पहुचकर खेतो में फसलों को नुकसान पहुचाने लगे। ग्रामीणों ने करीब 32 की संख्या में पशुओं को पकड़कर कब्रिस्तान में बन्द कर दिया। बन्द करने के बाद एडियो पंचायत, ग्राम पंचायत व प्रधान को सूचना दे दिया। सूचना देने के चार दिन बाद भी पशुओं को गौशाला केंद्र नही भेजा गया। गुरुवार की सुबह एक पशु की ठंड से मौत हो गयी। भाजपा मंडल अध्यक्ष संकठा राजभर ने बताया कि इन पशुओं को भेजने के लिए सर्व प्रथम प्रधान को बताया गया। 

फिर एडियो पंचायत व ग्राम पंचायत अधिकारी सूचित किया गया। आज चार दिन बीतने के बाद भी अधिकारी नही आये। प्रधान सीधे कह रहे है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सूचना दे दे वही भेजवा देंगे। नाही प्रधान सुन रहे है और नाही अधिकारी। इसकी शिकायत अब सीधे मुख्यमंत्री से ही करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad