चलो चन्दौली प्रशासन आप द्वार जन सम्पर्क अभियान, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, January 31, 2023

चलो चन्दौली प्रशासन आप द्वार जन सम्पर्क अभियान, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

चकिया गनेशपुर ( मीडिया टाइम्स ) 30-01-2023 को चंदौली प्रशासन आपके द्वार के तहत गानेशपुर ग्राम सभा में  खंड विकास अधिकारी रविन्द्र यादव ने फीता काट कर साथ हीं उनकी अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रासद को माल्यार्पण कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 


वही उपस्थित मंचासीन अतिथियों का इस कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओं द्वारा सभी लोगों द्वारा माल्यार्पण के साथ स्वागत कार्य किया गया। 

इसके पश्चात चौपाल में लगे सभी विभागों के स्टालों पर खंड विकास अधिकारी व उपजिलाधिकारी सहायक के साथ अन्य अधिकारियों द्वारा जाकर अवलोकन के साथ जानकारियां भी प्राप्त की गई। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी ने बच्चो को आन्नपूर्ण करा कर कार्यक्रम को प्रसाशनीय किया।

वही जन चौपाल में लगे  स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगो को कुष्ठरोग की जानकारी देते हुए उनके उपचार के बारे में भी  जानकारिया ग्रामीणों को दिया गया।

इसके साथ ही तमाम रोगो की दवाए व टीके भी लगवाएं गये, डॉक्टर विनोद कुमार ए आरो ने बताया की कुष्ठ रोग माइक्रोबैक्टेरियम लेपरे नामक जीवाणु के संक्रमण से होता है. यह मुख्यत: त्वचा, आंखों, नाक और बाहरी तंत्रिकाओं को प्रभावित करता है। लक्षण पांव और पैरों में कमज़ोरी और झनझनाहट के रूप में शुरू होते हैं और शरीर के ऊपरी हिस्से में फैल जाते हैं। कुल लगभग 92 मरीजा को दवा दी गयी जिसमे टी.बी. सम्भावित 14, परिवार कल्याण 13, पैथोलॉजी जाँच 17, बच्चो एवं गर्भवती महिला टीका 19, किया गया। इस चौपाल में आए हुए ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। डॉक्टर विनोद गुप्ता अधिकारी आर  बी एस के,  डॉक्टर जयराम चर्मरोग विशेष. , और डॉक्टर आखिलेश कुमार यादव बी पी एम अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad