चकिया(मीडिया टाइम्स)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा छुछाड़ के चतुरीपुर खुर्द गांव से है जहां पर अभिमन्यु पाल पुत्र मिट्ठू रामपाल अपने खलिहान में 10 बीघे की पुआल और धान को इकट्ठा करके रखे हुए थे।
वही बीती रात रविवार में अराजक तत्वों द्वारा आग लगा दिया गया। जिससे खलियान में रखा हुआ धान और पुआल पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
दरसल पूरा मामला ग्रामसभा छूछाड़ के कस्बा चतुरीपुर खुर्द से है जहां पर बीते रात अभिमन्यु पाल के द्वारा रखे खलिहान में पुआल को अराजक तत्वों द्वारा आग लगा दिया गया।
जिससे खलिहान में रखा हुआ पुआल और धान जलने लगा तभी उक्त की सूचना मिलते ही अभिमन्यु पाल तुरंत मौके पर पहुंचे वहीं आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे लेकिन आग पर काबू करने की कोशिश करते तब तक पूरा जलकर राख हो चुका था। वही अभिमन्यु पाल की उक्त घटना होने से बेहद बेहाल हुए हैं।
वही अभिमन्यु पाल ने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए मुआवजे की मांग उठाई है।





No comments:
Post a Comment