भाजपाइयों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लिया गोद, वैक्सीन लगवाने हेतु जनता को किया प्रेरित - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, June 23, 2021

भाजपाइयों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लिया गोद, वैक्सीन लगवाने हेतु जनता को किया प्रेरित


 

 शिकारगंज क्षेत्र,, सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत शासन के निर्देश पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष काशी सिंह के द्वारा नविन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारगंज व (हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर) उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारगंज को गोद लिया गया शासन व संगठन के निर्देश पर बीते मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारगंज में पहुंचकर सी एच ओ नविन तिर्की व अन्य कर्मचारियों से मिलकर समस्याओं से अवगत हुए वार्ड का निरीक्षण किया गया वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया गया वैक्सीन लगवाने हेतु जनता को प्रेरित किया गया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारगंज सुंदर हो स्वच्छ हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।




वही पानी वाटर कूलर खराब होने की स्थिति में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे जी को अवगत कराने की बात कही व चंदौली जनपद के उच्च अधिकारियों व सीएमओ से भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने वार्ता किया और कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य शिकारगंज के विकास हेतु स्वास्थ्य मंत्री और माननीय मुख्यमंत्री जी सहित कई लोगों को अवगत कराया जाएगा 




इस दौरान जिला उपाध्यक्ष काशी सिंह , चकिया दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष डॉ कुंदन गोंड, , सी एच ओ नवीना तिर्की, एनम ,अरुना हेमलता, सविता देवी , स्टाफ नर्स चंद्रकला, श्वेता सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गनेश मौर्य,, बलिराम केसरी, मनोज मोदनवाल, चंद्रप्रकाश सिंह, शिवानंद पांडे , शारदा सिंह मौर्य, संजय सिंह यादव उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad