समाजसेवी के निधन पर शोक सभा सम्पन्न - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, April 13, 2021

समाजसेवी के निधन पर शोक सभा सम्पन्न



चन्दौली/चकिया क्षेत्र के सिकन्दरपुर कस्बा में आज सायंकाल 7:30 बजे पुर्व ग्राम प्रधान राजीव पाठक व व्यापारी गण एवं सम्मानित ग्राम वासियों के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन पूर्व ग्राम प्रधान राजीव पाठक के आवास पर किया गया,


सिकन्दरपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री संतोष जायसवाल के बड़े भाई वीरेंद्र जायसवाल के आकस्मिक निधन पर व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए प्राथना किया, इस दौरान वीरेंद्र जायसवाल को चले जाने से व्यापारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया, सब ने उनकी सेवा भाव कार्य में सहभागिता की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि एक अच्छे समाज सेवी थे, वहीं एक अन्य व्यापारी श्याम नारायण मद्धेशिया के निधन पर लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 


 इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान राजीव पाठक,पुर्व व्यपार मंडल अध्यक्ष अनील रस्तोगी,विश्वनाथ रस्तोगी,संजय पाठक, रितेश गुप्ता,कन्हैया गुप्ता,कुन्जलाल मास्टर, ओम प्रकाश पटेल, भगवन्त चौहान,निहालुद्दीन, बाबू खान,इसरार अन्सारी,व अन्य लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad