सकलडीहा/चंदौली।लोक मीडिया। बलुआ थाना के बछौली गांव में बगैर अनुमति की डा. आम्बेडकर प्रतिमा रखने व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने पर 50 नामजद सहित डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार की देर रात बलुआ पुलिस क्षेत्रीय लेखपाल को उक्त घटना में दोषी मानते हुए कुचमन गांव उसके घर छापेमारी किया। लेखपाल के नही मिलने पर उसके पिता को अपने साथ ले गयी। घटना को लेकर शनिवार को लेखपाल संघ तहसीलदार से मिलकर पिता को छोड़ने का आग्रह किया। वही ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा लेखपाल के घर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। लेखपाल के पिता को छोड़ने की मांग उठाया। उधर बलुआ पुलिस ने मूर्ति हटाने की बात दोहराया।
पुलिस ने आरोप लगाया कि बछौली गांव के प्रधानपति द्वारा पिछले एक जनवरी को बगैर अनुमति के डा. आम्बेडकर की मूर्ति रख दिया गया। इसकी जानकारी होने पर बलुआ एसओ द्वारा प्रधानपति को बुलाकर मूर्ति हटाने को बताया गया। तीन दिन बाद भी मूर्ति नही हटने पर चार जनवरी को प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मूर्ति हटाने पहुंचे थे। लेकिन ग्रामीणों ने मूर्ति हटाने के बजाय अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए पुलिस से हाथा पाई करने लगे। जिसके कारण गांव में तनाव व्याप्त होगया। जिसपर बलुआ थाने में 50 नामजद सहित 150 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।


No comments:
Post a Comment