लोकपति सिंह
इलिया। थाना क्षेत्र के धनरिया माइनर के समीप शुक्रवार के पूर्वाहन 11 बजे ब्रेजा कार के धक्के से बाइक सवार एक वृद्ध सहित कुछ 4 लोग घायल हो गए। घायलों के इलाज हेतु डायल 112 नंबर पुलिस की मदद से चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां वृद्धा भगवंती देवी 60 वर्ष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही घायल बाइक चालक जितेंद्र चौहान 29 वर्ष पुत्र नितेश 9 वर्ष, पुत्री खुशबू 7 वर्ष का इलाज चल रहा है। मृत्य भगवंती देवी का शव चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय के मर्चरी में रखा गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है।
डेहरी खुर्द गांव निवासी जितेंद्र चौहान का ससुराल नौगढ़ थाना क्षेत्र के बघौलिया गांव में है। एक सप्ताह पूर्व उसकी सास भगवंती देवी अपने पुत्री से मिलने उसके घर आई हुई थी। जिन्हें वापस उनके घर पहुचांने लिए जितेंद्र बाइक द्वारा अपने दोनों बच्चों नितेश तथा खुशबू के साथ बघौरिया गांव जा रहे थे। जैसे ही वह धनरिया माइनर के समीप पहुंचे कि सामने से आ रहे ब्रेजा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरने से भगवंती देवी का सर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। वही चालक जितेंद्र तथा दोनों बच्चे को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। और डायल 112 नंबर को मोबाइल द्वारा सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने भगवंती देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जीतेंद्र तथा नितेश और खुशबू का इलाज चल रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जितेंद्र चौहान के परिजन तथा उसकी सास भगवंती देवी के परिजनों में कोहराम मच गया। और रोते बिलखते सभी लोग चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि ब्रेजा कार को बरामद करने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



No comments:
Post a Comment