चंदौली में आज मिले कुल 44 पॉजिटिव मरीज, चकिया के 4 मरीज सम्मिलित - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, September 2, 2020

चंदौली में आज मिले कुल 44 पॉजिटिव मरीज, चकिया के 4 मरीज सम्मिलित

लोकपति सिंह जिला संवाददाता
आज प्राप्त परिणाम में 44 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 15 महिला तथा 29 पुरूष है। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 3 स्वास्थ्य विभाग, 9 रेलवे विभाग, 3 बैंक कर्मचारी, 3 सी.आर.पी.एफ. जवान, 1 जनरल स्टोर दुकान, 1 सब्जी की दुकान, 1 इण्डस्ट्रीयल एरिया रामनगर, 1 किसान, 4 गृहणी, 2 लेबर, 1 प्राईवेट जाब, 7 छात्र से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 1, चहनिया 2, चकिया के ग्रामीण क्षेत्र से 2 व नगरीय क्षेत्र से 2, चन्दौली ब्लाक के के ग्रामीण क्षेत्र से 1 व नगरीय क्षेत्र से 1, धानापुर के 1, नौगढ़ के 7, नियामताबाद के 6, डी.डी.यू नगर के 18, सकलडीहा के 2, शहाबगंज के 1 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। आज एल-1 से 10 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है। जनपद में कोविड जाॅच हेतु आज कुल 1172 नमूने संग्रहित किये गए। 
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 1996 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 324 है। 1269 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा 387 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक कुल 16 मृत्यु हो चूकी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad