चंदौली जिले में 33 की संख्या में मिले कोरोना पॉजिटिव , संख्या बढ़कर पहुंची इतनी - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, August 18, 2020

चंदौली जिले में 33 की संख्या में मिले कोरोना पॉजिटिव , संख्या बढ़कर पहुंची इतनी

लोकपति सिंह ( जिला संवाददाता) 
चन्दौली/
आज प्राप्त परिणाम में 33 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 1 बालिका व 5 महिला तथा 27 पुरूष है। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। 

इनमें से 9 रेलवे विभाग, 1 होटल मैनेजर, 1 मेडिकल कं0 वर्कर, 2 गृहणी, 5 छात्र से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 1, चहनिया के 2, चन्दौली ब्लाक के 1, धानापुर के 2, नौगढ़ 3, डी.डी.डी.यू. नगर के 24 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। इनमें से 1 व्यक्ति जनपद गाजीपुर से संबंधित है। आज एल-1 से 3 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है। 

इस प्रकार जनपद चन्दौली में जनपद के कोविड के कुल 1428 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 305 है। 975 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा 135 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक कुल 13 मृत्यु हो चूकी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad