जनपद में आज मिले 32 कोरोना मरीज , एक हजार के ऊपर अब तक हो चुके डिस्चार्ज , अभी भी इतने हैं एक्टिव मरीज - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, August 22, 2020

जनपद में आज मिले 32 कोरोना मरीज , एक हजार के ऊपर अब तक हो चुके डिस्चार्ज , अभी भी इतने हैं एक्टिव मरीज

लोकपति सिंह जिला संवाददाता
आज प्राप्त परिणाम में 32 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 5 महिला तथा 27 पुरूष है। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। 

इनमें से 2 स्वास्थ्य विभाग, 7 रेलवे विभाग, 1 बाटा कम्पनी कर्मी, 1 सिविल इन्जीनियर, 2 किसान, 1 हलुआई, 2 गृहणी, 1 प्राईवेट जाॅब, 1 प्रापर्टी डीलर, 1 रि0 बैंक कर्मी, 1 दुकानदार, 5 छात्र, 1 इ-रिक्शा चालक से संबंधित है। 

जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 1, चकिया के ग्रामीण क्षेत्र से 2 व नगरीय क्षेत्र से 1, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 3 व नगरीय क्षेत्र से 2, नियामताबाद के 2, डी.डी.डी.यू. नगर के 20, सकलडीहा के 1 रहने वाले है। 1 व्यक्ति वाराणसी जनपद से संबंधित है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। आज एल-1 से 43 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है। आज जनपद में कोविड जाॅच हेतु कुल 875 नमूने संग्रहित किये गए।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में जनपद के कोविड के कुल 1569 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 272 है। 1070 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा 214 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक कुल 13 मृत्यु हो चूकी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad