जनपद के समस्त विकास खंडो में तहसील के उपजिलाधिकारी सभालेगें कार्य भार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, March 17, 2021

जनपद के समस्त विकास खंडो में तहसील के उपजिलाधिकारी सभालेगें कार्य भार

 


चकिया/चंदौली। लोक मीडिया ।पंचायत चुनाव के होने की आहट तेज हो गई है। वहीं प्रशासनिक अमला इस कार्य में जुट गया है। ग्राम पंचायत व जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यकाल दिसंबर के आखिरी सप्ताह में समाप्त हो गया था। जिसके बाद जिला पंचायत के प्रशासक जिलाधिकारी व विभिन्न गांवों के प्रशासक एडीओ पंचायत नियुक्त किए गये थे। आज क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल रात 12 बजे समाप्त हो जायेगा। शासन के निर्देश पर जनपद के 9 विकास खंडों में संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी प्रशासक बनाए गए है। चकिया तहसील के उपजिलाधिकारी अजय मिश्रा शहाबगंज व चकिया ब्लाक का प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। बतादें कि एसडीएम चकिया नगर पंचायत में भी प्रशासक के रुप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहें है। चंदौली, बरहनी ब्लाकों के प्रशासक सदर उपजिलाधिकारी, नियामताबाद के उपजिलाधिकारी पीपीडीयू नगर, धानापुर, सकलडीहा, चहनिया उपजिलाधिकारी सकलडीहा, चकिया, शहाबगंज उपजिलाधिकारी चकिया, नौगढ़ एसडीएम नौगढ़ को जिलाधिकारी संजीव सिंह ने प्रशासक के रुप में नियुक्त किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad