किसान आन्दोलन के समर्थन में भाकियू ने किया प्रदर्शन - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, December 22, 2020

किसान आन्दोलन के समर्थन में भाकियू ने किया प्रदर्शन

सकलडीहा/चंदैली। स्टेट मीडिया । किसान बिल को लेकर किसानों का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है। वही भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने किसान आन्दोलन का समर्थन करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। इस दौरान किसान बिल वापस लेने की मांग किया। अंत में किसान आन्दोलन में मृत किसानों को श्रद्धांजली अर्पित किया। चेताया कि किसान आन्दोलन को दबाया गया तो किसान दिल्ली तक पैदल मार्च निकालेंगे।
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार किसान हित की बड़ी बड़ी बाते करती है। लेकिन हकीकत में किसानों को गुमराह कर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाह रही है। देश को इस्ट इंडिया कम्पनी की तरह पुन: गुलाम करने की साजिश है। किसानों ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़ास निकालते हुए किसान आन्दोलन में मृत किसानों को श्रद्धांजली अर्पित किया। अंत में संकल्प लेते हुए किसान आन्दोलन में पैदल मार्च दिल्ली तक निकालने का आवाहन किया। इस मौके पर जितेन्द्र तिवारी, रामअवतार सिंह, प्रेमनारायण मौर्य,रामसूरत मौर्य, मनोज यादव, प्रमोद मौर्य, नंदलाल राम, कुबेर मौर्य, जोखन, विनोद पांडेय, भगवान राम, फूलमती, बसंती, मूना आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad