लम्बे समय से धान खरीद में तेजी लाने के लिये जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर लगा हुआ है। इस क्रम में डिप्टी आरएमओ श्वेता पांडेय और विपणन प्रभारी शालिनी पांडेय किसानों की समस्या को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की पहल पर घरचित और अमावल गांव में धान क्रय केन्द्र खोले जाने की जानकारी दिया। डिप्टी आरएमओ शालिनी पांडेय ने बताया कि किसानों को हर हाल में धान खरीद किया जायेगा। इसके लिये सभी विपणन प्रभारी और क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। धान क्रय केन्द्र खोले जाने पर किसानों ने भाजपा नेता और प्रशासन की सराहना किया। इस मौके पर जिला प्रतिनिधि भाजपा विजय गुप्त, सतीश तिवारी, मुसाफिर प्रजापति, कुंजबिहारी सिंह, अवधेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
सकलडीहा/चंदौली। स्टेट मीडिया । किसानों की धान खरीद को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की पहल पर सोमवार को अमावल और घरचित में धान क्रय केन्द्र खोला गया। इस पहल से किसानों को धान बेचने में सहुलियत होगी।


No comments:
Post a Comment